Marudhara Mirror

ख़बरों का असली चेहरा

PBM में वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारियों की हड़ताल से अस्पताल की व्यवस्था चरमरा गई

मरुधरा मिरर

एसपी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध पीबीएम अस्पताल में सीनियर नर्सिंग ऑफिसर आजकल हड़ताल पर हैं, जिससे अस्पताल की सेवाओं में भारी व्यवधान उत्पन्न हो गया है। ये अधिकारी स्थायी नियुक्ति वाले हैं और उनकी मांग है कि नर्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्षप्राचार्य को पद से हटाया जाए, तभी वे अपनी ड्यूटी पर लौटेंगे।

इस हड़ताल के कारण वार्डों में भर्ती मरीजों को देखभाल व इलाज में कठिनाई हो रही है, क्योंकि देखभाल का प्रमुख कार्य नर्सिंग अधिकारियों का होता है। पीबीएम अधीक्षक डॉ. सुरेन्द्र वर्मा ने जानकारी दी है कि सीनियर्स के काम से हट जाने के बाद जूनियर नर्सिंग स्टाफ को आपात स्थिति संभालने के लिए लगाया गया है, ताकि मरीजों को आवश्यक देखभाल मिलती रहे। मगर, डॉ. वर्मा ने स्वीकार किया कि जूनियर्स पूरी तरह सीनियर्स की जगह नहीं ले सकते।

सीएमएचओ डॉ. पुखराज साध ने बताया कि उन्हें अधीक्षक की ओर से “जॉइंट डायरेक्टर” को लिखा गया पत्र दिया जाएगा, और उसके बाद अस्पताल की जरुरत के हिसाब से नर्सिंग ऑफिसरों की व्यवस्था की जाएगी। फिलहाल, कोई निश्चित समाधान सामने नहीं आया है।