Marudhara Mirror

ख़बरों का असली चेहरा

हिंदी प्रचार समिति का वार्षिक उत्सव: निर्माण पुरस्कार देकर किया जाएगा सम्मानित

मरुधरा मिरर, श्री डूंगरगढ़

हिंदी प्रचार समिति अपने वार्षिक उत्सव का आयोजन करने जा रही है, जिसमें विभिन्न रचनात्मक कार्यों को सम्मान स्वरूप ‘निर्माण पुरस्कार’ प्रदान किए जाएंगे। यह उत्सव समिति को सक्रिय सदस्यों और स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का अवसर होगा।

समिति ने बताया है कि समारोह में साहित्य, कला, निबंध, कविता आदि श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को यह पुरस्कार दिया जाएगा। आयोजकों ने निवेदन किया है कि इच्छुक प्रतिभागी समय रहते अपने रचनाएं भेजें। समारोह की आयोजन तिथि व स्थान जल्द ही घोषित किए जाएंगे।

इस पहल से स्थानीय युवाओं और लेखकों को अपनी रचनात्मकता दिखाने और मान्यता प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।