Marudhara Mirror

ख़बरों का असली चेहरा

गयाजी में भागवत कथा की अद्भुत आत्मिक यात्रा — पितृ तर्पण सहित धार्मिक कार्यक्रम जारी

मरुधरा मिरर

गयाजी धाम में इन दिनों एक दिव्य कार्यक्रम आयोजित है जिसमें श्रद्धा और आध्यात्मिक शिक्षा दोनों का संगम देखने को मिल रहा है। स्थानीय निवासी तथा प्रवासी भक्त पंडित विष्णुदत्त शास्त्री की कथा वाणी सुनने के लिए आते हैं। साथ ही पितृ-तर्पण पूजन भी हो रहा है, जिससे उपस्थित भक्तों को आत्मिक शांति का अनुभव हो रहा है।

आयोजन की व्यवस्था बहुत उत्तम है — रहने-खाने की पूरी सुविधा दी गई है। यह आयोजन 16 सितंबर तक चलेगा। कई परिवारों ने घर पर ही अपने पितरों के मोक्ष हेतु मूल पाठ करवा रखा है। जो लोग पितृ तर्पण या पूजा में भाग लेना चाहते हैं, वे 9982033101 पर संपर्क कर सकते हैं।

गाँव बिग्गा में हो रहे भागवत कथा के दूसरे दिन गो-सेवा, सत्य और धर्म की व्याख्या की गई। कौशिकजी महाराज ने राजा परीक्षित की कथा का ज़िक्र करते हुए कहा कि धर्म की रक्षा और सत्य की स्थापना ही समाज की प्रगति का मूल है। गौ महिमा को भी प्रमुखता से बताया गया कि गाय और बैल हमारे संस्कृति और समाज की आधारशिला हैं।मिया दादा सेवा समिति, अणुव्रत समिति समेत कई सामाजिक संगठनों ने हिस्सा लिया, जिससे कार्य की व्यापकता और प्रभाव दोनों दिखे।