
मरुधरा मिरर
देशनोक के मुस्लिम समाज के युवाओं ने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए मानवीय पहल की है। 10 सितंबर की रात लगभग 10 बजे मदरसा सुल्तान उल हिंद में एक बैठक रखी गई जिसमें राजस्थान मुस्लिम तेली महासभा जिला देहात अध्यक्ष अनारदीन गौरी ने कहा कि पंजाब में आई तबाही को देखते हुए मुस्लिम समुदाय की ओर से मिलकर कुछ करने की ज़रूरत है। तीनों मोहल्लों — चुंगी मदरसा एरिया, नई मस्जिद एरिया और पुरानी मस्जिद एरिया — के युवाओं ने इस मुहिम का समर्थन किया।
युवा वर्ग ने WhatsApp मैसेज के ज़रिए अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को बुलाया और इस नेक काम में योगदान देने की अपील की। जमालदीन खि़लजी, चिराग राठौड़, शमसुद्दीन राठौड़, मंजूर अली गौरी, यासीन राठौड़, शेर मोहम्मद गौरी, आसिफ अली राठौड़, उमर रजा गौरी, मनफूल राठौड़, मोहम्मद मुस्तफा गौरी, अंजार अली सांई, नेक मोहम्मद खि़लजी, सद्दाम हुसैन गौरी सहित अन्य लोगों ने मिलकर काम शुरू किया।
इस पहल में 11 सितंबर की रात 10 बजे तक कुल ₹1,05,786 की राशि इकट्ठा हुई। मदरसा एरिया ने ₹49,800, नई मस्जिद एरिया ने ₹45,986, तथा पुरानी मस्जिद एरिया ने ₹10,000 दान में दिए। यह सब सहयोग राशि पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश मूंधडा को सौंप दी गई। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाज के लोगों और अन्य नागरिकों ने भी हिस्सा लिया।