Marudhara Mirror

ख़बरों का असली चेहरा

बीकानेर में कोर्ट से लौट रहे युवक पर हमला

मरुधरा मिरर

बीकानेर में कोर्ट से घर लौट रहे एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। यह घटना 12 सितंबर की बताई जा रही है, जिसकी रिपोर्ट कोटगेट थाने में दर्ज कराई गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, गंगाशहर निवासी टीकमचंद पुत्र दाउलाल अपने रिश्तेदारों के साथ किसी काम से कोर्ट आया था। वापसी के दौरान जैसे ही वे चांदमलजी बाग के पास पहुंचे, पीछे से आई एक कार ने उनकी गाड़ी को रोक लिया। इसके बाद युवक को कार से नीचे उतारकर मारपीट शुरू कर दी गई।

आरोप है कि हमलावरों ने लाठियों और सरियों से हमला किया, जिससे युवक के सिर, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। इस बीच उसके रिश्तेदार मौके से किसी तरह अपनी जान बचाकर भाग निकले।

पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।